फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   narendra modi 4th prime minister to visit bilaspur himachal

बिलासपुर आने वाले चौथे पीएम होंगे मोदी, इससे पहले आ चुके हैं ये बड़े नेता

Tue, 03 Oct 2017 11:09 AM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
narendra modi 4th prime minister to visit bilaspur himachal

नरेंद्र मोदी देश के चौथे प्रधानमंत्री होंगे, जो बिलासपुर आ रहे हैं। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहते हुए बिलासपुर आए थे। उन्होंने 1962 में भाखड़ा डैम का उद्घाटन किया था। इसके बाद 80 के दशक में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए बिलासपुर का दौरा कर चुकी हैं।

विज्ञापन


जबकि, 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बिलासपुर में एक चुनावी कार्यक्रम में आ चुके हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया गया है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी के दौरे के दौरान ही चांदपुर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो सका था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संबोधन में कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो बिलासपुर को कुछ देने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन ने कहा था, हर राज्य में एम्स

narendra modi 4th prime minister to visit bilaspur himachal

बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर का कहना है कि 2007 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भले ही चुनावी जनसभा में आए थे, लेकिन उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि देश के हर राज्य में एम्स बनेगा।

जिसमें हिमाचल भी शामिल है। उन्होंने कहा था कि हिमाचल को मेडिकल और शिक्षा का हब बनाया जाएगा। एम्स, आईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आइआईएम, एनआईएफटी जैसे संस्थान राज्य में खोले जाएंगे।

जिसका परिणाम आज सब के सामने है। वहीं उन्होंने भाजपा से सवाल किया है कि आचार संहित लगने से कुछ दिन पहले एम्स का शिलान्यास क्यों? यह चुनावी स्टंट तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed