फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Narender Bragta Statement on virbhadra Singh.

भाजपा नेता ने सीएम को दी चेतावनी, बंद करें बयान वरना करेंगे मानहानि का केस

Wed, 06 Sep 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Sep 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
Narender Bragta Statement on virbhadra Singh.

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उन पर गुड़िया प्रकरण में स्थानीय लोगों को भड़काने और सियासी रंग देने के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई है। बरागटा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने यह बयान इस जांच से जनता का ध्यान हटाने के लिए दिए हैं।

विज्ञापन


यदि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ  झूठे आरोप और सार्वजनिक बयानबाजी बंद नहीं की तो वे उन पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद कुछ सवालों का जवाब भी मांगा।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोटखाई के लोग जरूरत से ज्यादा होशियार हैं। क्या ये उकसाने वाला नहीं है?
विज्ञापन


बरागटा ने पूछा कि मुख्यमंत्री ने जब कहा कि रेप जैसे छोटे-मोटे अपराध तो होते रहते हैं, इसके लिए तो उन्हें किसी ने नहीं उकसाया। उन्होंने कहा कि पुलिस लॉकअप में आरोपी की हत्या के लिए किसने उकसाया? बरागटा ने पूछा कि मुख्यमंत्री और जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को गुड़िया के घर जाने से किसने रोका था?
विज्ञापन
विज्ञापन


बरागटा ने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के ये बयान हास्यास्पद ही नहीं अपितु राजनीति से प्रेरित भी हैं। कोटखाई में सीआईडी के अधिकारी सादी वर्दी में आकर बेकसूर लोगों को डरा-धमका कर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बिना किसी तथ्य के उनका नाम बार-बार सार्वजनिक मंचों पर लेकर जांच को प्रभावित करने का काम करके इसको राजनीतिक रंग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed