फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   namaste trump event in ahmedabad and himachal pradesh sirmouri nati performance by folk artists

ट्रंप और मोदी देखेंगे गुजरात में हिमाचल की सिरमौरी नाटी, ढोल रा धमाका लोकगीत पर होगी प्रस्तुति

Sat, 22 Feb 2020 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
namaste trump event in ahmedabad and himachal pradesh sirmouri nati performance by folk artists
सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के शरगांव का शिवान्या सांस्कृतिक दल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

लागा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचल बड़ा बांका..। हिमाचल प्रदेश की अमिट संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं रहन-सहन को दर्शाने वाले इस गीत पर सिरमौर के कलाकार नाटी पेश करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नाटी के साक्षी बनेंगे। मौका होगा गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 24 फरवरी को होने वाले नमस्ते ट्रंप..कार्यक्रम का।

विज्ञापन


लाखों लोगों की मौजूदगी में सिरमौर का शिवान्या सांस्कृतिक दल अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हिमाचल की संस्कृति को दर्शाने वाली नाटी पेश करेगा। कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप हिमाचल संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके लिए हिमाचल के राजगढ़ के सांस्कृतिक दल को अहमदाबाद का न्योता मिला है। राजगढ़ उपमंडल के शरगांव का शिवान्या सांस्कृतिक दल अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आगाज करेगा।
विज्ञापन


राजगढ़ उपमंडल के शिवान्या कला सांस्कृतिक मंच के संस्थापक और लोक कलाकार देवदत्त शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में सात लोगों का सांस्कृतिक दल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। हिमाचली लोकगीत लागा ढोल रा धमाका... पर उनका दल 5 मिनट की विशेष प्रस्तुति देगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनके मंच को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को प्रस्तुत करने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के कलाकार रविवार को वहां पहुंचेंगे। नाटी की वीडियो रिकार्डिंग पहले ही भेजी गई थी, उसे देखने के बाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया। देवदत्त शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंच के सात कलाकार अरुण ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, जगदेव, ममता चौहान, पूनम कुमारी और पायल कुमारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed