{"_id":"61eab6fe46c39f313f0c224f","slug":"nalagarh-attack-on-haryana-team-that-came-to-take-action-on-drug-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़: नशा माफिया पर कार्रवाई करने आई हरियाणा की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़: नशा माफिया पर कार्रवाई करने आई हरियाणा की टीम पर हमला
Fri, 21 Jan 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:07 PM IST
सार
नालागढ़ के जगातखाना में नशा माफिया पर कार्रवाई करने आई हरियाणा पुलिस (नारकोटिक्स सेल) की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर समेत दो मुख्य आरक्षी घायल हो गए हैं। घायलों का नालागढ़ अस्पताल में उपचार करवाया गया।
विज्ञापन
नशा माफिया पर कार्रवाई करने आई टीम पर हमला
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के जगातखाना में नशा माफिया पर कार्रवाई करने आई हरियाणा पुलिस (नारकोटिक्स सेल) की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर समेत दो मुख्य आरक्षी घायल हो गए हैं। घायलों का नालागढ़ अस्पताल में उपचार करवाया गया। नालागढ़ पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा में चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने चरस नालागढ़ के सैणी माजरा में जीतराम के ढाबे पर सप्लाई करनी थी। इस पर टीम आरोपी के साथ ढाबे पर आई थी और ढाबा संचालक से पूछताछ करनी थी।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में ढाबा संचालक और उसके बेटों पर मामला दर्ज किया है। ढाबा संचालक के बेटे हरमीत ने भी नारकोटिक्स सेल की टीम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। कुरुक्षेत्र जिले के थानेश्वर क्षेत्र के नारकोटिक्स सेल की टीम सब इंस्पेक्टर नर सिंह के नेतृत्व में नालागढ़ से सैणी माजरा आई थी। टीम में सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, मुख्य आरक्षी नरेश, नसीब और दिनेश शामिल थे। ढाबा संचालक से पूछताछ करते ही जीत राम, उसके दो बेटे हरमीत सिंह और हितेश ने अन्य साथियों के साथ टीम पर हमला कर दिया। इससे सुरजीत सिंह, नरेश और नसीब बचाव करते समय घायल हो गए।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने नालागढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल हरमीत सिंह और हितेश को गिरफ्तार कर लिया। जीत राम पुलिस के आने से पहले भाग गया। सब इंस्पेक्टर नर सिंह ने नालागढ़ पुलिस को बताया कि जीत राम व उसके दो बेटों के अलावा और भी कई लोग हमला करने में शामिल थे। ढाबा संचालक हरमीत सिंह ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम ने उन्हें बिना कुछ बताए मारपीट शुरू कर दी थी। एएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन