{"_id":"5c6f8992bdec2259b05bca3d","slug":"nalagarh-army-jawan-rajesh-kumar-also-goes-missing-in-avalanche-in-kinnaur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड में नालागढ़ का लाल राजेश कुमार भी दबा, परिजन बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड में नालागढ़ का लाल राजेश कुमार भी दबा, परिजन बेसुध
Fri, 22 Feb 2019 03:21 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में चीन सीमा से सटे दुर्गम इलाके में गश्त के दौरान हिमखंड गिरने से दबे जवानों में नालागढ़ के जोंघों के जवान राजेश ऋषि भी शामिल हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं मिलीहै, लेकिन सेना के अधिकारियों की ओर से इस बारे में परिजनों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
नालागढ़ विस क्षेत्र के तहत जोंघो जगतपुर का राजेश ऋषि पुत्र रणजीत सिंह जैक राइफल का जवान है और बुधवार को गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। राजेश के परिजनों को बुधवार रात सेना के अधिकारियों ने उसके लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने केबाद परिजन सहमे हुए हैं।अपने बेटे के सकुशल होने के लिए दुआ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जोंघों जगतपुर के राजेश ऋषि पुत्र रणजीत सिंह जैक राइफल की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
जवान लापता होने की खबर के बाद से परिजन बेसुध है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में वहां के स्थानीय प्रशासन से बात की है, लेकिन की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।