फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Naked Dead Body Of Girl And Boy Found In Manikaran Kullu recognized as Russian Citizen

Kullu News: रूस के रहने वाले थे मणिकर्ण में मृतक मिले युवक और युवती

Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
सार

दोनों 14 अक्तूबर से मणिकर्ण घाटी में रहे रहे थे और वह मणिकर्ण के गुरुद्वारा के साथ लगते एक लॉज में रुके थे।

विज्ञापन
Naked Dead Body Of Girl And Boy Found In Manikaran Kullu recognized as Russian Citizen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिकर्ण से करीब दो किलोमीटर दूर तेगड़ी नाले के पास गर्म पानी के कुंड के पास मृत मिले युवक और युवती की पहचान हो गई है। दोनों रूस के रहने वाले थे। उनके पास से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई है। युवक की पहचान मक्सिम बेलेटस्की (37) और युवती अन्ना रंत्सेवा (21) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस बारे में पुलिस ने रूसी दूतावास को भी सूचना दे दी है। वहीं शुक्रवार को मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इनकी मौत कैसे हुई है, यह गुत्थी अभी अनसुलझी है। पुलिस को मौके से ब्लेड भी मिले हैं। दोनों 14 अक्तूबर से मणिकर्ण घाटी में रहे रहे थे और वह मणिकर्ण के गुरुद्वारा के साथ लगते एक लॉज में रुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कुल्लू अस्पताल में रखा है और पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा जाएगा। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed