फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nagar parishad and nagar panchayat election in himachal.

हिमाचल में नगर निकायों के लिए मतदान आज

Sun, 10 Jan 2016 02:15 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad and nagar panchayat election in himachal.

हिमाचल की 29 नगर परिषदों और 23 नगर पंचायतों में रविवार को चुनाव होगा। इन शहरी निकायों में 10 जनवरी को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम को परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 दिसंबर को नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। प्रदेश के 52 शहरी निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें हजारों प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि 2,79,870 मतदाता हैं।
विज्ञापन


जिन शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, उनमें 446 वार्ड हैं। नगर निकायों में ईवीएम से मतदान होगा। इसके लिए 950 ईवीएम की व्यवस्था है। आयोग ने निकाय चुनाव के लिए 499 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। इनमें 1784 चुनाव कर्मचारियों और 892 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा में पंचायत चुनाव का मतदान भी आज

nagar parishad and nagar panchayat election in himachal.

यह मालूम रहे कि नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन भरने की तिथि 26, 28 और 29 दिसंबर थी। नामांकन पत्रों की समीक्षा 30 दिसंबर को हुई। नाम वापसी एक जनवरी को हुई। चुनाव चिह्न आवंटन एक जनवरी को किया गया। अब मतदान 10 जनवरी को है।

कांगड़ा में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान भी आज
कांगड़ा जिले की 748 पंचायतों में 10 और 12 जनवरी को दो चरणों में मतदान होगा। इनमें 10 जनवरी को 375 ग्राम पंचायतों में चुनाव है। रविवार को भी यहां सवेरे सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा।

कांगड़ा जिले में 55 जिला परिषद सदस्यों, 363 पंचायत समितियों, 748 प्रधान-उपप्रधानों और 4682 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। कांगड़ा जिले की पंचायतों में 11,22,318 मतदाता हैं। इनमें 5,86,996 पुरुष और 5,55,322 महिला वोटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed