{"_id":"640dbaaaa74ea4f4cb074403","slug":"nagar-nigam-shimla-election-2023-chunav-prabhari-sukhram-chaudhary-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम शिमला की चुनावी कमान पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम शिमला की चुनावी कमान पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को
Sun, 12 Mar 2023 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:15 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
sukhram chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला नगर निगम चुनाव को मद्देनजर रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी की कमान पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को सौंपी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति कुल 19 सदस्यों की है।
विज्ञापन
इसमें प्रभारी सुखराम चौधरी के साथ सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलवीर वर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला शिमला की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, पूर्व शिमला जिला अध्यक्ष रवि मेहता, जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा, कसुम्पटी से विजय ज्योति सेन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष शिमला शहरी राजेश शारदा, मंडल अध्यक्ष कसुम्पटी जितेंद्र भोटका, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण दिनेश ठाकुर कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन