{"_id":"63d4161346a5577c7608e242","slug":"na-shimla-news-c-19-sml1001-42775-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानी के वाहन का शीशा तोड़कर उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानी के वाहन का शीशा तोड़कर उड़ाई नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से शिमला घूमने आए थे पर्यटक, होटल के बाहर पार्क था वाहन
शिमला। राजधानी शिमला में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। पर्यटन स्थल कुफरी में शातिर एक वाहन का शीशा तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी उड़ा ले गए।
पर्यटक नोयडा से परिवार सहित शिमला घूमने आया था और कुफरी के एक होटल में ठहरा था। शिकायतकर्ता महिंदर सिंह चौहान, फ्लैट नंबर क्यू-902 ग्रेट वेलुम शर्मा सेक्टर 107 नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी ने इसकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने कुफरी के एक होटल के बाहर वाहन पार्क किया था। खुद परिवार के साथ घूमने चला गया। वापसी में देखा तो वाहन के शीशे टूटे पड़े थे। शातिर वाहन से एक पर्स साहित कागजात उड़ा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। शातिरों ने वाहन को भी नुकसान पहुंचाया है। ढली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। संवाद।
आजीएमसी में चोरी करते हत्थे चढ़ा चोर
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ा है। इसकी पहचान राहुल रुलदुभट्ठा निवासी के तौर पर हुई है। शातिर स्टाफ नर्स के पर्स से 3800 रुपये ले गया। बाद में चोरी करने स्वास्थ्य अधिकारी के कमरे में जा घुसा लेकिन यहां पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे दबोचा लिया गया। इसका एक साथी फरार हो गया। शिकायतकर्ता नवीन ठाकुर ने बताया कि वह ड्यूटी पर था और रात 12:10 बजे ड्यूटी रूम में दो अजनबी मिले। इनसे अंदर आने का कारण पूछा तो दोनों उससे बहस करने लगे। सुरक्षाकर्मियों की मदद से एक को पकड़ लिया और दूसरा भाग गया। इस दौरान स्टाफ नर्स शिप्रा ने बताया कि उनके ड्यूटी रूम से पर्स से 3800 रुपये भी चोरी हो गए हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मरीजों के तीमारदारों ने दोनों शातिरों को ड्यूटी रूम में देखा था। पुलिस ने चोरी हुए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है। संवाद।