{"_id":"643c009c461f3448b9057236","slug":"mustard-oil-prices-is-more-in-rtaion-dipos-in-himachal-as-compared-to-retail-shops-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सस्ते राशन के डिपुओं में महंगा, बाजार में सस्ता मिल रहा सरसों तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सस्ते राशन के डिपुओं में महंगा, बाजार में सस्ता मिल रहा सरसों तेल
Mon, 17 Apr 2023 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:31 AM IST
सार
बाजार में बिकने वाले सरसों तेल के दाम 30 रुपये तक कम हुए हैं। अब ब्रांडेड कंपनी का सरसों तेल 154 से 160 रुपये लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दिया जा रहा सरसों तेल सस्ते राशन डिपुओं में महंगा, जबकि बाजार में सस्ता मिल रहा है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को 142 रुपये प्रतिलीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। इसके दाम में प्रतिलीटर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 132 रुपये लीटर था। वहीं, बाजार में कच्ची घानी 130 रुपये और ब्रांडेड कंपनी का सरसों तेल 160 रुपये लीटर तक बिक रहा है।
विज्ञापन
बाजार में बिकने वाले सरसों तेल के दाम 30 रुपये तक कम हुए हैं। अब ब्रांडेड कंपनी का सरसों तेल 154 से 160 रुपये लीटर मिल रहा है। रेट में ज्यादा अंतर न होने के कारण राशनकार्ड उपभोक्ता डिपुओं में लाइन में लगने के बजाय बाजार से तेल ले रहे हैं। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को दो लीटर तेल (रिफाइंड, सरसों), चार दालें में से तीन दालें (मलका, माश, मूंग और दाल चना), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है।
विज्ञापन
आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है, लेकिन सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिए जा रहे तेल के रेट में ज्यादा फर्क नहीं है। पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद सूद ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी का तेल 154 से 160 रुपये लीटर दिया जा रहा है। पांच लीटर और इससे ज्यादा तेल लेने पर दाम और भी कम हैं। कारोबारी संजीव ठाकुर ने बताया कि बाजार में ब्रांडेड कंपनी का तेल 130 रुपये से 160 रुपये के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन