फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mustard oil in Ration dipos in himachal pradesh at affordable price to consumers

हिमाचल: डिपुओं में सस्ता मिल सकता है खाद्य तेल, गुणवत्ता जांच के बाद मांगे जाएंगे टेंडर

Sat, 16 Sep 2023 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Sep 2023 11:28 AM IST
सार

खाद्य आपूर्ति निगम अभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 110 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दे रहा है। बताया जा रहा है कि मार्केट में तेल के दाम में कुछ गिरावट आई है।

विज्ञापन
Mustard oil in Ration dipos in himachal pradesh at affordable price to consumers
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को डिपो में सस्ता सरसों और रिफाइंड तेल मिल सकता है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने तेल के टेंडर के लिए कंपनियों से सैंपल मांगें हैं। शुक्रवार को सैंपल जमा करने की अंतिम तारीख थी। इसमें करीब छह कंपनियों ने निगम कार्यालय में सैंपल जमा कराए हैं। जिन कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता में सही पाई जाते हैं, उन्हें टेंडर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से शनिवार को इन सैंपलों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाना है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम अभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 110 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दे रहा है। बताया जा रहा है कि मार्केट में तेल के दाम में कुछ गिरावट आई है। ऐसे में अनुमान है कि दाम कम हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग) दो लीटर तेल (एक रिफाइंड और एक सरसों), चीनी, और एक किलो सब्सिडी पर नमक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि तेल के लिए कंपनियों को सैंपल जमा कराने को कहा है।


डिपो में मिलेगा धूप
अब खाद्य आपूर्ति निगम डिपो में धूप भी उपलब्ध कराएगा। इसको लेकर भी कंपनियों से एमओयू साइन किया जाएगा। निगम उपभोक्ताओं को क्वालिटी और खुशबू वाला धूप उपलब्ध कराना चाहती है। यह धूप बाजार मूल्य से सस्ता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed