{"_id":"6ad0ed981166d370a70e8aa2","slug":"mustard-oil-has-become-costlier-by-up-to-rs-12-per-kg-while-flour-prices-have-also-risen-shimla-news-c-19-sml1002-804497-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सरसों तेल 12 रुपये प्रतिकिलो \nतक महंगा, आटे के रेट भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सरसों तेल 12 रुपये प्रतिकिलो तक महंगा, आटे के रेट भी बढ़े
विज्ञापन
रिटेल में चीनी 72 से 75 रुपये प्रतिकिलो
हल्दी के थोक रेट में भी 20 रुपये तक की वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन में चीनी के थोक रेट 70 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचने और बाजार में इसके दाम बढ़ने के बाद अब सरसों तेल के थोक रेट में भी 10 से 12 रुपये तक का उछाल आया है।
बाजार में सरसों तेल 220 रुपये प्रतिकिलो से अधिक कीमत पर बिकने लगा है। रिफाइंड तेल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। आटे के थोक रेट में भी एक से दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी शिमला के थोक कारोबारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि पी मार्क सरसों तेल का थोक रेट 198 रुपये से बढ़कर 210 रुपये हो गया है। इसके अलावा अन्य ब्रांड के तेल के दाम भी बढ़े हैं। चीनी का थोक रेट 70 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है, जिससे बाजार में रिटेल में चीनी 72 से 75 रुपये प्रतिकिलो तक बिकने लगी है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने बताया कि हल्दी के थोक रेट में भी 20 रुपये प्रतिकिलो तक की वृद्धि हुई है।
नई सप्लाई आने पर हल्दी के दाम और बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 50 किलो की पैकिंग वाले आटे के थोक रेट में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे फिलहाल 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा आटा आने वाले दिनों में दो से तीन रुपये प्रतिकिलो तक महंगा हो सकता है। अनाज मंडी के कारोबारियों के अनुसार, देसी घी की सप्लाई कम है। ऐसे में इसके दाम में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका पता नई सप्लाई आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घी पुराने रेट पर ही बिक रहा है। कारोबारी संजीव ठाकुर ने बताया कि बादाम गिरी के थोक रेट 1,000 से बढ़कर 1,200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। इसके चलते बाजार में बादाम गिरी 1,300 रुपये प्रतिकिलो तक बिकने लगी है।