पहली बार खुले मंच पर होगा मुस्लिम समुदाय का जलसा, आईबी-पुलिस अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजुमन इस्लामिया संस्था की ओर से हिमाचल के चंबा के चौगान नंबर चार में 18 सितंबर को एक जलसा रखा गया है। इसके लिए बाकायदा जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले में कई जगह पर्चे बांटे गए हैं।
अंजुमन इस्लामिया चंबा के प्रभारी सैय्यद दिलदार अली शाह ने बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु 18 सितंबर को चौगान नंबर चार में समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। यह जलसा भाईचारा बनाए रखने के लिए आयोजित हो रहा है। जिसमें मुस्लिम समाज के उत्थान पर विचार किया जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया इस जलसे का आयोजन कर रही है। इसमें समूचे भारत से कई मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं और इन निर्देशों के तहत मुस्लिम बहुल इलाकों में पर्चे भी बांटे गए हैं।
पहली बार खुले में होने जा रहा है आयोजन
इन पर्चों को बांटे जाने की वजह से आईबी भी अलर्ट पर है। पुलिस अमला इस आयोजन की निगरानी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि धर्मगुरु मुस्लिम समाज को धार्मिक उपदेश देंगे। इस दौरान इस्लाम में बताए गए रास्तों पर चलने की शिक्षा दी जाएगी।
लेकिन यह आयोजन सार्वजनिक मंच पर होगा। इससे पूर्व ऐसे आयोजन बंद कमरों में होते रहे हैं, जिनका कोई खास असर बाहर नजर नहीं आया है। पहली बार चंबा में इस तरह के आयोजन के लिए खुला मंच चुना गया है। आईबी इस मामले में पल-पल की अपडेट ले रहा है जबकि पुलिस ने भी अपने सूत्र लगा दिए हैं।
वहीं, उपायुक्त सुदेश मोख्टा का कहना है कि आयोजन के बारे में अनुमति ली गई है। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस और आईबी इस सम्मेलन पर नजर रखेगी। चंबा शांत प्रिय जगह है और यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते आए हैं। ऐसे किसी आयोजन से भाईचारे पर असर न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।