फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Muslim community in Nahan presented an example of communal harmony

पहले मंदिर में माथा टेका फिर मुस्लिम समुदाय ने निकाला ताजिया

Sat, 22 Sep 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 22 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Muslim community in Nahan presented an example of communal harmony

देवभूमि हिमाचल के नाहन शहर में मुस्लिम समुदाय ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। शुक्रवार को उन्होंने पहले भगवान जगन्नाथ के मंदिर जाकर वामन द्वादशी का पर्व मनाया और उसके बाद मुहर्रम में शामिल होकर ताजिया निकाला।

विज्ञापन


35 साल बाद मुहर्रम और वामन द्वादशी का पर्व एक ही दिन होने के चलते मुस्लिम समुदाय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मस्जिद में नमाज अता की। मुस्लिम समुदाय हर साल भगवान जगन्नाथ की पालकी का स्वागत करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भारी संख्या में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान समेत समुदाय के कई लोग बड़ा चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां समुदाय विशेष के लोगों ने विश्व की खुशहाली और शहर की तरक्की के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। 

भगवान जगन्नाथ नाम के पटके भी पहनाए

Muslim community in Nahan presented an example of communal harmony

उन्हें भगवान जगन्नाथ नाम के पटके भी पहनाए। पूजा अर्चना के बाद समुदाय के लोग मस्जिदों में जुमे की नमाज अता करने रवाना हुए। नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि ऐतिहासिक शहर नाहन में हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल पेश करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुहर्रम मुस्लिम कैलेंडर की 10 तारीख हजरत हुसैन की याद को ताजा करती है। जो अत्याचारी शासक के खिलाफ नैतिकता व इंसाफ की लड़ाई लड़ते हुए अपने परिवार के 72 सदस्यों के साथ शहीद हो गए थे।

वहीं भगवान विष्णु मानव पर परोपकार का उपदेश देते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग भी हर साल भगवान वामन की पालकी का गर्मजोशी से स्वागत करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed