फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Musilm People Protest Againest Pakistan on Uri Attack.

पाक पर भड़का मुस्लिम समुदाय, नवाज का पुतला फूंका

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Musilm People Protest Againest Pakistan on Uri Attack.

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल के मुस्लिम समुदाय के लोग भी आक्रोशित हैं। बिलासपुर में समुदाय के लोगों ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक अपना गुस्सा निकाला।

विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साफ कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाए। आतंकी मुसलमानों की कौम को बदनाम कर रहे हैं। वहीं, बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से करवाए गए इस हमले से साफ हो गया है कि पाक आतंक का दूसरा नाम है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर दिया जाए, क्योंकि पाकिस्तान की सेना ही आतंकवादी तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां की सरकार भी उनका सहयोग करती है। इधर, मुस्लिम समुदाय की महिला नुसरत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत की पीठ पर छुरा घोंप रहा है। अब पाकिस्तान की ऐसी हरकतें सहन करने लायक नहीं है। भारत को भी अब पाकिस्तान पर हमला कर सब खत्म कर देना चाहिए।

इस मौके पर अल्पसंख्यक घुमारवीं मंडल अध्यक्ष नेक मुहम्मद, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ताज दिन, मुस्ताख, जफर मुहम्मद, नुसरत, सलमा, जरीना, सनीम, शानिद अख्तर, सराज, सुरइया, रियाज, सलीम, शमीम सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed