{"_id":"1b6e57f837ce7a98aa31c4690017ba02","slug":"musician-shell-hadda-will-come-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे संगीत निर्देशक हाड्डा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे संगीत निर्देशक हाड्डा!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
फिल्म रामलीला में ‘लहू मुंह लग गया’ गीत के संगीत निर्देशक शैल हाड्डा हिमाचल आ रहे हैं।
विज्ञापन
उनके अलावा मशहूर लेखक कैवल्य राजेंद्र शाह और संगीत निर्देशक इकबाल दरबार भी शिमला पहुंच रहे हैं।
सिडार फिल्मस लिमिटेड की ओर से संगम सुर संगीत के सीजन 2 की शुरुआत आज से होने जा रही है।
निदेशक इवेंट्स अजय कुमार गर्ग का कहना है कि इस बार हिमाचल के 13 शहरों में आडिशन करवाए जा रहे हैं।
ये शिमला, रामपुर, सोलन, नाहन, बद्दी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सुंदरनगर, कुल्लू, धर्मशाला, चंबा और कसौली में होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल में ये हस्तियां आएंगी।