{"_id":"5b9a7134867a557fe9785b7c","slug":"murrah-buffaloes-and-sahiwal-cow-farms-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में स्थापित होंगे मुर्रा भैंस और साहिवाल गाय फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में स्थापित होंगे मुर्रा भैंस और साहिवाल गाय फॉर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश में मुर्रा भैंस फॉर्म, साहिवाल गाय फॉर्म और गोकुल ग्राम स्थापित करने के लिए और घर-द्वार पशु चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए परियोजनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं को सूबे में लागू किया जाना है। कंवर ने यह जानकारी पशुपालन विभाग के कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बकरी पालन किसानों की आय का एक बड़ा जरिया बन सकता है और राज्य में इसे बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरी पालन योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करके उत्तम नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को जख्मी, बीमार और बेसहारा पशुओं को समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. स्वदेश कुमार चौधरी ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के जानकारी दी। बैठक में प्रधान सचिव पशुपालन संजय गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद थे।