Kullu Murder: मनाली विंटर कार्निंवल में युवक की हत्या, बोतल से गले पर किया वार, दर्शकदीर्घा में लहूलुहान मिला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक दर्शकदीर्घा में लहूलुहान मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। उधर, अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए हैं। अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ को समझाने थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।
गुरुवार सुबह 10:00 बजे ही विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हत्या मामले की जानकारी देने के लिए एसपी गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन खुद मनाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक को बोतल से गले में वार किया गया। पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना से उन्होंने इन्कार नहीं किया।