{"_id":"6555c55ddbc241d1de029bd3","slug":"murder-accused-commits-suicide-in-kullu-himachal-pradesh-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हत्याकांड के आरोपी ने फंदा लगा दी जान, घटना के बाद चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हत्याकांड के आरोपी ने फंदा लगा दी जान, घटना के बाद चल रहा था फरार
Thu, 16 Nov 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:09 PM IST
सार
आरोप है कि 14 नवंबर की रात को नेपाल मूल के राम बहादुर ने निरमंड के रहने वाले प्रेम सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निहारनी में हुए हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी नेपाल मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी है। आरोपी ने सैंज के दुर्गम गांव शाक्टी के जंगल में फंदा लगाया है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस टीम को करीब 25 किलोमीटर का पैदल सफर करना होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 11:00 बजे सैंज पुलिस को शाक्टी गांव के लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति पेड़ से लटका है। गाड़ापारली पंचायत के पूर्व प्रधान और मारे गए व्यक्ति के रिश्तेदार बुधराम ने कहा कि हत्या का आरोपी राम बहादुर 14 नवंबर की रात से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम ने 15 नवंबर को संबंधित ठिकानों पर छापा मारा था लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया था। वीरवार सुबह गांव के लोग आरोपी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान जब लोग शाक्टी गांव के साथ लगते जंगल पहुंचे तो फरार आरोपी को एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दोपहर बाद टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। आरोप है कि 14 नवंबर की रात को नेपाल मूल के राम बहादुर ने निरमंड के रहने वाले प्रेम सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। निरमंड के व्यक्ति के शव का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को सूचना मिली है कि हत्या के फरार आरोपी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - साक्षी वर्मा, एसपी कुल्लू