{"_id":"68b1c016ee1d1a6cfd0113f6","slug":"municipal-employees-are-decorating-shops-in-the-market-after-duty-shimla-news-c-19-sml1002-593183-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ड्यूटी के बाद बाजार में दुकानें \nसजा रहे हैं नगर निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ड्यूटी के बाद बाजार में दुकानें सजा रहे हैं नगर निगम कर्मचारी
विज्ञापन
भाजपा पार्षद मीना ने सदन में किया खुलासा
महापौर समेत अधिकारी रह गए दंग, बोले-जांच होगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नगर निगम के कर्मचारी भी ड्यूटी के बाद सड़कों पर दुकानें सजा रहे हैं। नगर निगम सदन में शुक्रवार को भाजपा पार्षद मीना चौहान ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि लक्कड़ बाजार में निगम के दो कर्मचारी सड़क किनारे बैठकर सामान बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक ओर निगम तहबाजारियों को उठाने की बात करता है तो दूसरी ओर निगम के खुद के कर्मचारी दुकानें सजा रहे हैं। पार्षद ने महापौर को इन कर्मचारियों के नाम भी बताए। सदन में इस खुलासे से मेयर समेत पार्षद और अधिकारी भी दंग रह गए। हालांकि, निगम प्रशासन ने कहा कि जिस एक कर्मचारी की बात की जा रही है, वह सेवानिवृत्त हो चुका है। दूसरे कर्मचारी का पता किया जाएगा। पार्षद ने भराड़ी में सतलुज पेयजल योजना की पाइपलाइन के चलते सड़क धंसने का भी मामला उठाया। कंपनी ने कहा कि जल्द इसकी मरम्मत होगी। पार्षद चमन प्रकाश ने पेयजल किल्लत के समय कंपनी के कर्मचारियों के फोन न उठाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि लोग परेशान होकर फोन करते हैं लेकिन कंट्रोल रूम से कोई फोन तक उठाने को तैयार नहीं है। मेयर ने इस बारे में कंपनी को निर्देश दिए।