Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal council elections: BJP challenges Congress strongholds to break into

Shimla News: नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना भाजपा के लिए चुनौती

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal council elections: BJP challenges Congress strongholds to break into
पिछले चुनाव में रोहड़ू, ठियोग और रामपुर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने हासिल की थी जीत
विज्ञापन

इस बार भी तीनों में कांटेदार मुकाबले की उम्मीद
सुमित ठाकुर
शिमला। जिले में नगर परिषद चुनाव की घोषणाओं के बाद अब सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों का चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार का चुनावी मुकाबला खासा दिलचस्प होने वाला है।

भाजपा को कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। शहरी निकायों के बीते चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए ठीक नहीं रहे थे। रोहड़ू, ठियोग और रामपुर नगर परिषदों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज कर वर्चस्व कायम किया था। इन क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ मानी जा रही है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक भी हैं। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को सेंध लगाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहरी निकायों में 11,437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5901 पुरुष, 5535 महिला मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे जैसे विकास कार्य, बुनियादी सुविधाएं, पानी, सड़क और सफाई प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस जहां अपने पिछले प्रदर्शन और जनाधार के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा बदलाव और विकास के एजेंडे के साथ मतदाताओं को अपनी ओर करने के भरसक प्रयास में जुट गई है। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उम्मीदवारों की छवि, पार्टी की रणनीति और स्थानीय समीकरण इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत चुनाव तिथि की आज हो सकती घोषणा
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही हैं। इन दिनों वोटर लिस्ट पर काम चल रहा है। हालांकि सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट बन गई है, लेकिन इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके अलावा दूसरी ओर डीपीओ की ओर से बीडीओ स्तर के कर्मचारियों को पंचायत संबंधी कार्य को लेकर निर्देश जारी हो चुके है। इसके अलावा दूसरी ओर पंचायत चुनाव की तिथि की लेकर आज घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article