{"_id":"311cf910f596eaef8cd60cb304e42ac1","slug":"municipal-corporation-shimla-notice-to-25-households-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले 25 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले 25 लोगों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख कर सीवरेज कनेक्शन लिए बिना खुले में सीवरेज बहाने वाले 25 लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हए नगर निगम की ओर से गठित टीमों ने सोमवार को पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर निगम की टीमें पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में रिव्यू करेगी। नगर निगम के चार वार्ड पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के दायरे में आ रहे हैं। इनमें चार वार्डों को 7 जोन (विकास नगर, छोटा शिमला, बीसीएस, खलीनी, न्यू शिमला, कुसुम्पटी और पंथाघाटी) में बांटा है। सोमवार को एमसी की टीम ने न्यू शिमला का निरीक्षण किया। इस दौरान रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रैणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयुक्त नगर निगम पंकज राय ने कहा कि नगर निगम की टीमों ने शहर के पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद नियमों की अवहेलना करने वाले 25 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। मंगलवार को इन सभी मामलों को रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
टंकियां साफ करेंगे एमसी के प्लंबर- पीलिया की रोकथाम के लिए अगर आप अपने घर की पानी की टंकियां साफ करवाना चाहते हैं तो इसके लिए नगर निगम आपको प्लंबर उपलब्ध कराएगा। शहर के पीलिया प्रभावित 7 जोनों
में लोग एमसी के पास पंजीकृत प्लंबरों से निर्धारित शुल्क चुका कर अपने घरों की पानी की टंकियां साफ करवा सकते हैं। पीलिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सुझाव के लिए एमसी के जोन स्तर पर तैनात सहायक नोडल अफसरों से संपर्क किया जा सकता है।
सहायक नोडल अफसरों से इन नंबरों पर करें संपर्क
विकास नगर---प्रवीण जिंटा----88941-26752
छोटा शिमला---एमएस जम्वाल----94181-26020
बीसीएस---दिनेश ठाकुर----94180-04142
खलीनी---विचित्र सिंह----94186-27780
न्यू शिमला---ईश्वर ठाकुर----94180-38338
कुसुम्पटी---दिनेश चंद्र----98160-35624
पंथाघाटी---महबूब शेख----94180-45400