फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation shimla mayor sanjay chauhan statement.

पीलिया की स्थायी रोकथाम के लिए विशेषज्ञों से राय लेगा नगर निगम

Wed, 03 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation shimla mayor sanjay chauhan statement.

राजधानी शिमला में हर साल फैलने वाले पीलिया के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से राय लेगा। जल जनित रोगों की स्थायी रोकथाम के लिए नगर निगम ने अधिवेशन आयोजित करने का फैसला भी लिया है। चार मार्च को शिमला में अधिवेशन होगा।

विज्ञापन


नगर निगम महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग के पूर्व अध्यक्ष एससी धीमान अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा प्रोफेसर डा. दिनेश अबरोल और प्रोफेसर डा. रोमी खोसला सहित देश तथा विदेश के जाने माने जानकारों को अधिवेशन में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी को पानी की सप्लाई करने वाली अश्वनी खड्ड परियोजना के अलावा गिरि और गुम्मा परियोजना की संभावित अशुद्धियों को लेकर भी अधिवेशन के दौरान विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कहां और कैसे स्थापित किए जाएं इसे लेकर भी विशेषज्ञों से राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि पेयजल योजनाओं के गलत प्रबंधन के कारण 2007 से लेकर निरंतर राजधानी शिमला में पीलिया फैल रहा है। हर बार पीलिया थमने के बाद इस समस्या को भुला दिया जाता है और एक साल बाद समस्या फिर खड़ी हो उठती है।


इस बार समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने विशेषज्ञों से राय लेने का निर्णय लिया है। नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण परिषद, पर्यावरण विभाग, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय विषाणु विज्ञान अनुसंधान संस्थान पुणे और शिमला तथा प्रदेश स्तर के जन संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed