{"_id":"97963fb8da34c129089fb4c7b465565f","slug":"municipal-corporation-shimla-deputy-mayor-tikender-singh-panwar-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग पर क्या बोले डिप्टी मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग पर क्या बोले डिप्टी मेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए नगर निगम शिमला के उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर ने सफाई दी है कि वे चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और वाहनों का इस्तेमाल जनसमस्याओं की सुनवाई और इंस्पेक्शन के लिए करते हैं।
विज्ञापन
निजी इस्तेमाल के लिए उन्होंने जो भी वाहन इस्तेमाल किए हैं, उनका भुगतान उन्होंने सात रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किया है। ऐसे इस्तेमाल के लिए वे नगर निगम शिमला को 6000 रुपये से ज्यादा का भुगतान कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इन आरोपों को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को जांच अधिकारी की तैनाती कर इस मामले की छानबीन करने का पूरा अधिकार है। टिकेंद्र सिंह पंवर ने रविवार को कहा कि आरटीआई एक्ट के तहत किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं बल्कि कई अन्य के बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये सूचना लॉगबुक के संबंध में है। ऐसा क्यों है कि केवल एक ही लॉगबुक के बारे में बात की जा रही है, जबकि जब-जब भी जरूरत महसूस की गई तो उन्होंने तीन वाहनों को इस्तेमाल किया है। उपमहापौर ने कहा कि उन्हें ये वाहन तब निरीक्षण के लिए चाहिए जब इनकी जरूरत महसूस की जाती है।
ऐसे में वाहनों का दुरुपयोग कैसे हो रहा है। पंवर ने कहा कि उन्होंने शनिवार को भी एक स्थानीय जनसमस्या की सुनवाई के लिए घटनास्थल पर जाने को वाहन का इस्तेमाल किया। रविवार को भी उन्हें काम करना पड़ता है। ऐसे में वाहनों के दुरुपयोग का मामला कहां हो गया।