{"_id":"5f32b22b8ebc3eaad4474e63","slug":"municipal-corporation-in-mandi-solan-and-bbn-approve-restructuring-of-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी, सोलन और बीबीएन बनेंगे नगर निगम, पंचायतों के पुनर्गठन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी, सोलन और बीबीएन बनेंगे नगर निगम, पंचायतों के पुनर्गठन को मंजूरी
Wed, 12 Aug 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही मंडी, सोलन और बीबीएन को नगर निगम बनाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होटल पीटरहॉफ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मंथन हुआ। मंडी, सोलन और बीबीएन को नगर निगम बनाने पर सभी उपायुक्तों की ओर से इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव आए थे।
विज्ञापन
इस पर सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर अपनी राय दी है कि ऐसा किया जा सकता है, अगर तय शर्तें पूरी हों। कैबिनेट ने शाहपुर को नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति दे दी। इसके लिए सात पद सृजित होंगे। वहीं, नगर पंचायत सरकाघाट को नगर परिषद बनाने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने अंब, आनी और निरमंड को नगर पंचायतें बनाने के निर्णय के लिए भी शहरी विकास विभाग को अधिकृत किया है कि वही बताए कि ये नियम पूरा करते हैं या नहीं।
विज्ञापन