फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mumbai, Delhi, Ahmedabad, Surat will get fresh shimla apple in Corona Crisis

कोरोना काल में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत को मिलेगा शिमला का ताजा रसीला सेब

Thu, 16 Jul 2020 10:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Mumbai, Delhi, Ahmedabad, Surat will get fresh shimla apple in Corona Crisis
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत सहित देश के कई अन्य बड़े शहरों के लोग हिमाचल के ताजे रसीले सेबों का लुत्फ उठा पाएंगे। हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो गया है और सेब खरीदने के लिए देश भर से कारोबारी जुटना शुरू हो गए हैं। बुधवार को राजधानी शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी से सेब के 21 बड़े ट्रक (ट्राले) देश के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद लाभप्रद माने जाने वाला हिमाचली सेब जल्द ही देश के बाजारों में अपनी मिठास बिखेरेगा। आम का सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है  और लोग बड़ी शिद्दत से मौसमी फल सेब का इंतजार कर रहे हैं। सीजन की शुरूआत में लाल सुर्ख रंग के टाइड मैन सेब की मंडियों में आमद ज्यादा है। हालांकि जल्द ही सेब का राजा कहे जाने वाला रॉयल सेब भी मंडियों में दस्तक दे देगा। राजधानी शिमला में करसोग, ठियोग, कोटखाई और कोटगढ़ इलाकों से सेब पहुंच रहा है।
विज्ञापन


आगामी अगस्त और सितंबर माह में सेब सीजन पूरी रफ्तार पकड़ लेगा। हिमाचल की आर्थिकी में अकेले सेब का 4000 करोड़ का योगदान है हालांकि इस बार बागवानों को लेबर की समस्या से बुरी तरह जूझना पड़ रहा है। नेपाली मजदूरों के न आने के कारण बागवानों को पेड़ों से सेब तोड़ने, पैकिंग और ढुलाई के लिए लेबर का इंतजाम करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पहुंच रहे 7 से 8 हजार सेब के बक्से: हरीश
शिमला की सबसे बड़ी फल मंडी भट्टाकुफर की आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि आधिकारिक तौर पर सेब सीजन शुरू हो गया है। रोजाना 7 से 8 हजार सेब के बक्से मंडी में पहुंच रहे हैं। शिमला से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत के अलावा देश के बड़े शहरों के लिए सेब भेजा जा रहा है।


शिमला फल मंडी में टाइडमैन किस्म का सेब 1800 से 2000 रुपये प्रति पेटी (28 से 30 किलो) बिक रहा है, जो बीते साल की तुलना में करीब 400 से 500 रुपये अधिक है। इसके अलावा सपर किसम का सेब 2500 से 3000 रुपये प्रति पेटी की कीमत पर बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed