हिमाचल में मुख्यमंत्री रोशनी योजना शुरू, हजारों गरीब परिवारों को मिलेगी ये सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश में मुख्यमंत्री रोशनी योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश भर में 17.5 हजार गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें पांच में से एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य है।
2019-20 की इस बजट घोषणा को बीते जून महीने में मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली थी। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा बजट भाषण में की थी।
राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में गरीब परिवारों को विद्युत कनेक्शन लेने में आसानी होगी। इस योजना में चालू वित्त वर्ष के दौरान अनुमानित 17,550 गरीब परिवारों को कनेक्शन देने के लिए 13 करोड़ 16 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
इनमें से पूरी करनी होगी एक शर्त
बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि इस योजना में लाभान्वित होने के लिए तय की गई पांच शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करना होगा। योजना की निगरानी बोर्ड मुख्यालय स्तर पर की जाएगी जबकि सरकार इसकी समीक्षा करेगी।
सभी स्रोतों से परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो
घर का विद्युत लोड दो किलोवाट से कम होना चाहिए
परिवार का चयन बीपीएल परिवारों की सूची में होना चाहिए
परिवार अंत्योदय अन्न योजना के तहत आना चाहिए
परिवार का चयन प्राथमिकता परिवार की सूची में होना चाहिए