फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukhya Mantri State Health Care Scheme (MMSHCS) to be launched in 2016 in Himachal Pradesh

अगले वर्ष लागू होगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना

Thu, 24 Dec 2015 10:52 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
Mukhya Mantri State Health Care Scheme (MMSHCS) to be launched in 2016 in Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना को कार्यान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार और मैसर्ज आरटीएस रूरल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड प्रीतम पुरा नई दिल्ली के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी और कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने हस्ताक्षर किए। यह योजना प्रथम फरवरी 2016 से लागू होगी। इस स्कीम के तहत 1.50 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


योजना के तहत अस्पताल में दाखिल 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, एकल नारियों, अशंकालिक कार्यकर्ताओं, दैनिक भोगी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मिड-डे-मिल वर्कर्स, प्रदेश सरकार और स्वत: निकायों, सोसायटियों, प्रदेश सरकार के बोर्डों, निगमों इत्यादि के दैनिक भोगी कर्मचारियों और 70 प्रतिशत से अधिक अपंगता वाले लोगों को कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि बनाएंगे पंचायत स्तर पर स्मार्ट कार्ड

Mukhya Mantri State Health Care Scheme (MMSHCS) to be launched in 2016 in Himachal Pradesh

इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से पंचायत स्तर पर स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे और 10 जनवरी 2016 के बाद जिला मुख्यालय में क्योस्क केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे आपातकाल की स्थिति में क्योस्क के माध्यम से लाभार्थी स्मार्ट कार्ड बना सकेगा। लाभार्थी को विभाग की ओर से प्राधिकृत पत्र, फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशनकार्ड इत्यादि प्रस्तुत करने होंगे।

इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड धारक परिवारों को सालाना 30 हजार रुपये की नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। कॉर्डिक और कॉर्डियोथिरोसिस सर्जरी, जैनिकटो यूनीनरी सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, रेडिएशन, ओनकोलॉजी, ट्रॉमा, ट्रांसप्लांट सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रॉलाजी, हेमोफिलिया और कैंशर के उपचार के लिए 1.75 लाख रुपये का कैशलेस बेसिज पैकेज सभी स्मार्ट कार्ड धारकों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

कॉल सेंटर से रखी जाएगी माता और शिशु पर नजर

Mukhya Mantri State Health Care Scheme (MMSHCS) to be launched in 2016 in Himachal Pradesh

104 व्यापक कॉल सेंटर आरंभ करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक और मैसर्ज पीरामल स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के बीच यहां एक मास्टर सर्विस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

यह कॉल सेंटर तीन माह में कार्यशील कर दिया जाएगा। इस कॉल सेंटर की अनेक विशेषताएं हैं। कॉल सेंटर के तहत माता और शिशु पर नजर रखी जाएगी। इसके तहत लाभार्थियों को रिमांइडर कॉल और एसएमएस अलर्ट दिए जाएंगे। यह सुविधा स्वास्थ्य सेवा उपदेयता व कार्यकर्ताओं को भी होगी।

1. सभी गर्भवती महिलाओं व बच्चों के अभिभावकों के दूरभाष नम्बर कॉल सेंटर के माध्यम से जोड़े जाएंगे। इसके अतिरिक्त इन्टरेक्टिव वॉयस रेसपॉंस सिस्टम काल्स के माध्यम से स्वास्थ्य लाभार्थियों के लिए भी सहायक होंगे। 2. गर्भवती महिलाओं को हर माह विशेष कॉल की जाएंगी।

विज्ञापन

यहां स्थापित किया जाएगा कॉल सेंटर

Mukhya Mantri State Health Care Scheme (MMSHCS) to be launched in 2016 in Himachal Pradesh

3. इन प्रस्तावित कॉल सेंटरों के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं, माता एवं शिशु के लिए उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी को भी विचार-विमर्श के दौरान उपलब्ध करवाया जाएगा।

4. विचार-विमर्श के दौरान प्राप्त तथ्यों से स्वास्थ्य योजनाओं के वास्तविक कार्यान्वयन संबंधी डाटाबेस को भी सृजित किया जाएगा। 5. कॉल सेंटर प्रदेश के सोलन में स्थापित होगा। यह केन्द्र 24 सीटों वाला कॉल केन्द्र होगा, जिसमें 3 जीएनएम, 2 क्लीनिकल साईकोलोजिस्ट और युवाओं को स्वास्थ्य हैल्पलाइन के लिए 2 डाक्टर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed