कर्ज लेकर तैयार की जा रही चेयरमैनों की फौज: अग्निहोत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के नेता और विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्ज लेकर प्रदेश में बोर्ड और निगमों की चेयरमैन और वाईस चेयरमैन की फौज तैयार की जा रही है। भाजपा ने कर्ज मुक्त राज्य बनाने का नारा देकर वोट मांगे और अब विस सत्र के बाद ही 800 करोड़ रुपया कर्ज फिर से ले लिया, जो कुल 50 हजार करोड़ पहुंच गया है। अभी सरकार ने आगे भी कर्ज लेगी।
साल 2022 तक प्रदेश आर्थिक तौर पर दिवालिया घोषित हो जाएगा। लेकिन, सरकार की ठाठ-बाठ में कोई कमी नहीं की जा रही। आए दिन आलिशान गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर कर्ज, आलिशान गाड़ियों की खरीद, एनएच के नाम पर ठगी, बेरोजगारी भत्ता बंद करने का मामला भी लोस चुनाव में उठाया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन 36 फीसदी कम हुआ है, जबकि केंद्र सरकार से भी प्रदेश को सहायता नहीं मिल रही है।
एनएच के नाम पर वोट वसूल लिए
एनएच के नाम पर विधानसभा चुनावों में भाजपा ने वोट वसूल लिए। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वयं बोल रहे हैं कि इसकी डीपीआर तैयार नहीं है। वहीं प्रदेश में 9300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लाने की पहले सरकार दावे कर रही थी। अब सरकार प्रस्ताव भेजने की बात कह रही है। पिछले बजट में प्रदेश सरकार ने 30 योजनाओं की घोषणा की। इनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरी।
अब 18 नई योजनाओं की घोषणा कर दी।वहीं पंजीकृत बेरोजगारों को नौकरी देने की वजाए अब ऋण लेकर दुकान खोलने की बाते हो रही हैं, तो बैंक भी बेरोजगारों को ऋण देने से हाथ पीछे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीयू का बिना टेंडर शिलान्यास, एक साल पहले पीएम मोदी ने एम्स का शिलान्यास किया अब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसका भूमि पूजन किया है। स्मार्ट सिटी को बजट नहीं आ रहा है, तो एयर नेटवर्क सरकार का पूरी तरह फेल हो गया है।