{"_id":"5dc960bd8ebc3e5b66093f36","slug":"mukesh-agnihotri-statement-over-cm-jairam-thakur-at-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम बताएं, पीएम की दूसरी यात्रा पर क्या हासिल किया: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम बताएं, पीएम की दूसरी यात्रा पर क्या हासिल किया: अग्निहोत्री
Mon, 11 Nov 2019 06:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कांग्रेस में गुटबाजी पर किए सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह वह कांग्रेस है जो आपको तीन साल के बाद सत्ता से हटाएगी। मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कि धर्मशाला में हुई इंडस्ट्रियल मीट मुख्यमंत्री जयराम और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच टग ऑफ वार साबित हुई।
विज्ञापन
दोनों में संघर्ष साफ तौर पर नजर आ रहा था। हमारे ऊपर सवाल उठाने वाले सीएम बताएं कि अनुराग ठाकुर की बीजेपी असली है या उनकी। अनुराग ने दलाईलामा और क्रिकेट स्टेडियम की उपेक्षा का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार हिमाचल बुलाया। वे बताएं कि इन दो यात्राओं में उन्होंने हिमाचल के लिए क्या हासिल किया।
विज्ञापन
प्रदेश पर 60 हजार करोड़ का कर्ज हो गया। हर महीने सरकार 1 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। जब जयराम सरकार जाएगी तो प्रदेश पर 1 लाख करोड़ का कर्ज हो जाएगा। हाल ही में प्रदेश का कर्ज माफ करने का एलान हुआ था, उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल मीट से पहले सबसे महत्वपूर्ण था औद्योगिक पैकेज हासिल करना। तमाम दावों के बीच डबल इंजन की सरकार कहां गई, जो पैकेज लाने के दावे करती फिरती थी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस खनन पर बनाएगी कमेटी : राठौर
ऊना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऊना समेत हिमाचल के अन्य हिस्सों में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। कई जगह अवैज्ञानिक तरीके से खनन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जल्द इसे लेकर अपने स्तर पर एक कमेटी का गठन करेगी। अगर आवश्यकता हुई तो इस मामले में कांग्रेस उच्च अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी।