फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over cm jairam thakur at una

सीएम के बयान पर मुकेश अग्निहोत्री ने किया तीखा पलटवार, जानिए क्या कहा

Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over cm jairam thakur at una

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के छुटभैया नेता वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह शब्द भाजपाइयों पर स्टीक बैठता है। 

विज्ञापन


जयराम ठाकुर को व्हाट्सऐप वाला सीएम करार हुए मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री का अधिकतर समय व्हाट्सऐप और जो बच जाए वह दिल्ली में बीतता है।मुख्यमंत्री की छह महीने में एक ही उपलब्धि है कि वे पूरे प्रदेश में नाटियां डाल रहे हैं।
विज्ञापन


इनको भविष्य में नाटियों व डांस वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। जयराम सरकार पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम को खुद भी यकीन नहीं हो रहा इसलिए लोगों को कह रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री हैं, अब तो मान लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष झुकने वाला नहीं

mukesh agnihotri statement over cm jairam thakur at una

भाजपा की बैठकों में उनको कहना पड़ रहा है कि उनका कोई सहयोग नहीं कर रहा है। हमें यह भी पता है कि मुख्यमंत्री किसके रिमोट से चलते हैं। कैबिनेट मंत्री ही उनको नहीं मान रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता कह रहे हैं कि हमें एहसास नहीं हो रहा है कि सूबे में हमारी सरकार है। जब हमने छह माह पूरे होने पर हिसाब मांगने की बात की तो उन्हें रोज फाइलें निपटाने की याद आई। मुख्यमंत्री जिस लहजे में बात करेंगे, उसी लहजे में जवाब मिलेगा।

विपक्ष झुकने वाला नहीं है, ठोक बजाकर जवाब दिया जाएगा। विपक्ष की चिंता छोड़ दें। शिमला में पेयजल समस्या, कसौली गोलीकांड और नूरपुर हादसे पर मुख्यमंत्री का सिर्फ खेद ही आया है।

ऊना जिला में हमारे हिमाचली होने पर भी सवाल खड़ा किया है, जिसकी निंदा करते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी, अभिषेक राणा, अशोक, विक्रांत सहित अन्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed