फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri Said People are asking KL Thakur why he is conducting elections

Mukesh Agnihotri: 'केएल ठाकुर से जनता पूछ रही क्यों करवा रहे चुनाव, पूर्व सीएम ने स्टेज से मारे थे धक्के'

Thu, 27 Jun 2024 07:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 07:43 PM IST
सार

गुरुवार को नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के समर्थन प्रचार करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri Said People are asking KL Thakur why he is conducting elections
नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के समर्थन प्रचार करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केएल ठाकुर को जब पूर्व मुख्यमंत्री ने स्टेज पर सबके सामने धक्के दिए तो वह गांव-गांव जाकर लोगों के आगे रोया कि उसका क्या कसूर था। अब जनता केएल ठाकुर से पूछ रही है कि 15 माह के बाद उसने त्यागपत्र दिया है, इसमें उनका क्या कसूर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर केएल ठाकुर को भाजपा को समर्थन करना था तो कौन रोक सकता था। वह नालागढ़ के बघेरी, मस्तानपुरा, अंबवाला, झिड़ीवाला, दतोवाल, खेड़ा व सैणी माजरा में चुनावी सभाओं में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरदीप बाबा पर बाहरी होने का आरोप विपक्ष लगा रहा लेकिन वे तो दिल्ली से थे और उसने ऊना में चुनाव लड़ा। मोदी ने वाराणसी और राहुल गांधी ने बायनाड से चुनाव लड़ा। हरदीप बावा तो हर समय नालागढ़ में ही रहते हैं और ढाणा में अपना मकान है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह का हरदीप बावा पर बहुत विश्वास था। बाबा यहां के विधायक नहीं थे पर विधायक से ज्यादा यहां के विकास कराए। उन्होंने बाबा की कोई भी मांग अनदेखी नहीं की थी। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि भाजपा तीनों उपचुनाव हार रही है। लोगों ने भाजपा के सरकार गिराने के षड्यंत्र को पूरी से नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, सीपीएस राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed