फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh agnihotri said in Nalagarh Helicopter flew a lot, now Jairam will sit alone

राजनीति: नालागढ़ में मुकेश बोले- बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर, अब अकेले बैठेंगे जयराम

Sat, 03 Sep 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंजहेरा (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजहेरा (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 07:08 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर। अब कुछ दिन के बाद जयराम ठाकुर अकेले बैठेंगे।

विज्ञापन
Mukesh agnihotri  said in Nalagarh Helicopter flew a lot, now Jairam will sit alone
नालागढ़ में मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हुई परिवर्तन रैली ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर। अब कुछ दिन के बाद जयराम ठाकुर अकेले बैठेंगे। मंडी में हवाई पट्टी तो बना नहीं सके, रिवाज बदलने की बात करते हैं। चुनाव आते ही मुख्यमंत्री गरीब का साथ देने का नाटक रहे हैं। मैं गरीब हूं, मुझे मौका नहीं मिला। पांच साल कुछ किया नहीं, अब मौका मांग रहे हैं। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। अब जनता सरकार को घर बैठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


दूध और दही पर भी टैक्स लगा दिया। अगर सरकार को यह पता चल जाए कि किसान अपने घर में दही जमा रहा है तो उस पर भी टैक्स लग जाएगा। पहली सरकार है जिसने बिंदी, चूड़ी, श्मशानघाट और कफन पर भी टैक्स लगा दिया है। कांग्रेस सरकार आते ही देवी-देवताओं के उत्थान के लिए एक कानून बनाएंगे। आल इंडिया कांग्रेस समेटी के सचिव और कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा जिस तरह नालागढ़ में लोगों को हुजूम उमड़ा है, उससे यह स्पष्ट है कि जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के मूड में है। डबल इंजन की सरकार पटरी से उतर गई है। बिना बजट के घोषणाएं कर रही है, लेकिन अब समय निकल गया है। यहीं कांग्रेस का प्रत्याशी जीतने के बाद सभी नेता दोबारा जीत का जश्न मनाने आएंगे। 
विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी दूर करने को बनाई योजना : प्रतिभा
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नालागढ़ में विकास कांग्रेस की देन है। वर्तमान में महिलाएं सशक्त हैं वह स्व. राजीव गांधी के प्रयास हैं। प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा करते हैं तो करोड़ों रुपये उनके दौरे पर खर्च होते हैं। जनता का पैसा दोनों हाथ से लूटा जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद महंगाई, बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 1,500 रुपये हर माह दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भी सरकारी कर्मचारी का बेटा, समझता हूं दर्द और आत्म सम्मान : सुक्खू

Mukesh agnihotri  said in Nalagarh Helicopter flew a lot, now Jairam will sit alone
चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

वहीं,  पुरानी पेंशन बहाली के लिए राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के सामने जारी कर्मचारियाें के धरने में शनिवार को कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी बैठे। बीते तीन सप्ताह से कर्मियों का यहां क्रमिक अनशन जारी है। सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला फैसला पुरानी पेंशन बहाली का लिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि मैं खुद सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। कर्मचारियों का दर्द और उनका आत्म सम्मान अच्छे से समझता हूं। आज हिमाचल में जो भी विकास हुआ है, वह कर्मचारियों की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं, वहां कांग्रेस के नेता और विधायक जाकर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आश्वस्त करेंगे। सुक्खू ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आत्म सम्मान की जिंदगी जीने के लिए पेंशन मिलनी चाहिए। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed