राजनीति: नालागढ़ में मुकेश बोले- बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर, अब अकेले बैठेंगे जयराम
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर। अब कुछ दिन के बाद जयराम ठाकुर अकेले बैठेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हुई परिवर्तन रैली ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि बहुत उड़ गया हेलिकाप्टर। अब कुछ दिन के बाद जयराम ठाकुर अकेले बैठेंगे। मंडी में हवाई पट्टी तो बना नहीं सके, रिवाज बदलने की बात करते हैं। चुनाव आते ही मुख्यमंत्री गरीब का साथ देने का नाटक रहे हैं। मैं गरीब हूं, मुझे मौका नहीं मिला। पांच साल कुछ किया नहीं, अब मौका मांग रहे हैं। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। अब जनता सरकार को घर बैठाने की तैयारी में है।
दूध और दही पर भी टैक्स लगा दिया। अगर सरकार को यह पता चल जाए कि किसान अपने घर में दही जमा रहा है तो उस पर भी टैक्स लग जाएगा। पहली सरकार है जिसने बिंदी, चूड़ी, श्मशानघाट और कफन पर भी टैक्स लगा दिया है। कांग्रेस सरकार आते ही देवी-देवताओं के उत्थान के लिए एक कानून बनाएंगे। आल इंडिया कांग्रेस समेटी के सचिव और कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा जिस तरह नालागढ़ में लोगों को हुजूम उमड़ा है, उससे यह स्पष्ट है कि जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के मूड में है। डबल इंजन की सरकार पटरी से उतर गई है। बिना बजट के घोषणाएं कर रही है, लेकिन अब समय निकल गया है। यहीं कांग्रेस का प्रत्याशी जीतने के बाद सभी नेता दोबारा जीत का जश्न मनाने आएंगे।
महंगाई, बेरोजगारी दूर करने को बनाई योजना : प्रतिभा
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नालागढ़ में विकास कांग्रेस की देन है। वर्तमान में महिलाएं सशक्त हैं वह स्व. राजीव गांधी के प्रयास हैं। प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा करते हैं तो करोड़ों रुपये उनके दौरे पर खर्च होते हैं। जनता का पैसा दोनों हाथ से लूटा जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद महंगाई, बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 1,500 रुपये हर माह दिया जाएगा।
मैं भी सरकारी कर्मचारी का बेटा, समझता हूं दर्द और आत्म सम्मान : सुक्खू
वहीं, पुरानी पेंशन बहाली के लिए राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के सामने जारी कर्मचारियाें के धरने में शनिवार को कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी बैठे। बीते तीन सप्ताह से कर्मियों का यहां क्रमिक अनशन जारी है। सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला फैसला पुरानी पेंशन बहाली का लिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। कर्मचारियों का दर्द और उनका आत्म सम्मान अच्छे से समझता हूं। आज हिमाचल में जो भी विकास हुआ है, वह कर्मचारियों की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं, वहां कांग्रेस के नेता और विधायक जाकर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आश्वस्त करेंगे। सुक्खू ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आत्म सम्मान की जिंदगी जीने के लिए पेंशन मिलनी चाहिए। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान भी मौजूद रहे।