फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said by the end of this month there will be tap in every house

Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- इस महीने के अंत तक हर घर में होगा नल

Wed, 09 Aug 2023 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 05:49 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 20 लाख लोगों को पानी के कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है, अब तक 17 हजार 800 लोगों के घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said by the end of this month there will be tap in every house
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों में लगाए पानी के कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी। योजना के तहत अब तक कितने घरों में पानी के कनेक्शन लगाए हैं और कितने लंबित हैं। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पूछा है कि कितने नलों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जा रही है। इसका भी ब्योरा मांगा है। प्रदेश सरकार ने 20 लाख लोगों को पानी के कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है, अब तक 17 हजार 800 लोगों के घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बीते महीने 9 जुलाई तक छूटे घरों में नल लगाने के निर्देश दिए थे। जल शक्ति विभाग का मानना है कि शिमला जिले में पांच सौ, कुल्लू और सिरमौर में एक-एक हजार कनेक्शन लगाए जाने हैं। इसके अलावा सरकार ने बाकी जिलों से भी ऐसे घरों की सूची मांगी है, जो कनेक्शन से छूट गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि इस महीने के अंत तक हर घर में नल होगा। जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पानी की पाइपों के अलावा, पानी खोलने के लिए चाबी, नल और अन्य फिटिंग का सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदारों और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोगों को हर दिन पानी दिया जाएगा। इसकी विस्तृत योजना तैयार की गई है। जिन लोगों के घरों में हर रोज पानी नहीं आएगा, वे नजदीकी जल शक्ति कार्यालय या फिर ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। सरकार ने हिमाचल के सभी पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हिमाचल में अन्य पानी की स्कीमें बनाए जाने और पानी की लीकेज रोकने को लेकर संबंधित फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed