फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said- Anurag should stop peeping into other people's houses.

Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- दूसरों के घरों में ताकझांक बंद करें अनुराग

Tue, 30 Jan 2024 07:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दूसरों के घरों में ताकझांक बंद करें और अपनी पार्टी की ओर ध्यान दें। कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं और कोई हमारी सरकार को गिराने की गलतफहमी न पाले। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said- Anurag should stop peeping into other people's houses.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दूसरों के घरों में ताकझांक बंद करें और अपनी पार्टी की ओर ध्यान दें। कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं और कोई हमारी सरकार को गिराने की गलतफहमी न पाले। हमें सब पता है कि प्रदेश का बजट केंद्र में बैठकर कौन रोक रहा। दिल्ली का रास्ता हमने भी देखा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के अपर बसाल गांव में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला। साथ ही केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार का हक मारने की बात भी कही। कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकार 92,000 करोड़ का कर्ज देकर गई है। आजकल हम दिल्ली जाते हैं तो कुछ लोग अपने आलाकमान से कहते हैं कि इनको पैसा न दो। अनुराग और जयराम जितना मर्जी जोर लगा लें, हम अपना हक लेकर रहेंगे। कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये केंद्र से लंबित हैं। 3,000 करोड़ रुपये के बाढ़ से क्षतिग्रस्त परियोजनाओं के लिए केंद्र की ओर से मंजूर नहीं हो रहे।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी में बनकर रहेगा रोपवे
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चिंतपूर्णी में बेशक कुछ लोग रोपवे का विरोध कर रहे हैं। लेकिन यह बनकर रहेगा। चिंतपूर्णी के अलावा बाबा बालक नाथ, बिजली महादेव और शिमला में सबसे बड़ा 1650 करोड़ रुपये का रोपवे लगाया जाएगा। भगवान राम हमारे लिए आराध्य हैं। कुछ लोग अयोध्या राम मंदिर पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिफारिश नहीं, काबिलियत पर होगा चयन

मुकेश ने कहा कि एचआरटीसी में 300 चालक और 300 परिचालकों की भर्तियां होनी हैं। कुछ लोग कह देते हैं कि मेरे बच्चे को रख लो। उन्होंने कहा कि जिस पर 52 सवारियों की जिम्मेदारी रहती है, उसके लिए तपे हुए व्यक्ति होना आवश्यक है। इसमें सिफारिश नहीं, केवल काबिलियत के लिहाज से ही चयन होना चाहिए। हरिद्वार के लिए 50, अयोध्या के लिए छह सहित वृंदावन, अमृतसर और डेरा बाबा ब्यास के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed