फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri On Kangana Ranaut Deputy Cm PC In Mandi

Mukesh Agnihotri: उप मुख्यमंत्री बोले- कंगना एक अनगाइडिड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी

Wed, 08 May 2024 06:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 May 2024 06:32 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना रनौत पर कई तंज कसे।

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri On Kangana Ranaut Deputy Cm PC In Mandi
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत को अनगाइडिड मिसाइल बताया है। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना ऐसी अनगाइडिड मिसाइल है जो कहीं भी जा सकती है। कंगना को न तो मुद्दों की समझ है और न वह इसकी समझ रखना चाहती है। कंगना ने आते ही कहा था कि वो प्रतिभा सिंह के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उनकी मांग पर ही कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को प्रचार बेहतरीन ढंग से चल रहा है और जनता का शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की एक ऐसी छुपी हुई ताकत है जिसका लाभ मिलना अभी से ही शुरू हो गया है। स्व. वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के सीएम रहे और कई बार मंडी के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे। उनका जनता के साथ एक अलग रिश्ता रहा है और उस रिश्ते को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा को समझ भी नहीं आएगा कि उनके साथ क्या हो गया। यहां प्रचार के लिए चाहे जो मर्जी आ जाएं लेकिन जीत कांग्रेस की ही होगी। कांग्रेस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि चुनावों के बाद कंगना यहां रहती है या फिर बाम्बे चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने की जो साजिश रची गई उससे यही साबित हुआ कि चौबे जी छब्बे बनने चले थे, लेकिन दुबे बनकर रह गए। जो साजिश रची गई थी उससे अब भाजपा ने लोकसभा की सीटों पर भी हार तय कर दी है। अपने बुने हुए चक्रव्यूह में भाजपा सफल नहीं हो पाई। आजकल भाजपा जो पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर रही है विधानसभा चुनावों के दौरान भी यह पन्ने यहीं पर ही थे लेकिन जीत कांग्रेस पार्टी की हुई थी और अब भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed