फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri meets bbl butail.

सत्र के सुचारु संचालन के लिए बुटेल से मिले मुकेश

Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri meets bbl butail.

हिमाचल प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल से शिष्टाचार भेंट की। 25 फरवरी 2016 से शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पूर्व सदन के सुचारु रूप से चलाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण भेंट थी।

विज्ञापन


दोनों ने बजट सत्र को सुचारु रूप से चलाने के बारे में गहन चर्चा की। चर्चा के दौरान दोनों ने दूसरे दलों से भी अपेक्षा की कि वे सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग देंगे। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने संसदीय कार्य मंत्री को अभी तक सदस्यों से प्राप्त तारांकित अतारांकित प्रश्नों और अन्य नियमों के तहत प्राप्त सूचनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


जबकि भेंट के दौरान संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा अध्यक्ष बुटेल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आगामी बजट सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए दृढ़ संकल्प है और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों का उत्तर देने कि लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए विपक्ष से बात भी करेगी। बुटेल ने कहा कि सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने 25 फरवरी, 2016 को सदन के स्थगन के बाद एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय में प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक भी दोपहर बाद 12:30 बजे आयोजित की जाएगी।

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष की भेंट-
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मंगलवार को राजभवन शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी दी। विधानसभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

स्टोक्स से मिले बुटेल-
कौल सिंह, हालचाल जाना- आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भेंट की और उनका हालचाल जाना। दोनों नेताओं ने स्टोक्स से प्रदेश के सियासी घटनाक्र म और शिमला शहर में पीलिया रोग फैलने पर भी चर्चा की।

कांग्रेस 24 और भाजपा 25 को बनाएगी रणनीति-
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 25 फरवरी, 2016 से आरंभ होने वाले बजट सत्र के दृष्टिगत कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी, 2016 को सायं सात बजे मुख्यमंत्री के कार्यालय निवास ‘ओक ओवर’ में होनी निश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय मामले मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों और कांग्रेस विधायकों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


वहीं भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक 25 फरवरी को सुबह दस बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में अपोजिशन लॉज विधानसभा में होगी। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में बजट सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed