{"_id":"58f04f2a4f1c1b6137cf936f","slug":"mtb-himalaya-cycle-rally-starts-for-15th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी हिमालय साइकिल रेस: कल से शुरू होगा रोमांच का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस: कल से शुरू होगा रोमांच का सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से सटे क्षेत्रों की सर्पीली सड़कों पर 15 अप्रैल से दो दिवसीय साइकिल रेस शुरू होगी। छठी हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में देश के 20 शहरों सहित छह देशों के 130 साइकिलिस्ट भाग लेंगे। दो दिन के दौरान 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिल रेस शिमला से तारादेवी, साधुपुल, कोटी, संजौली से होते हुए वापस शिमला में समाप्त होगी। वीरवार को शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साइकिल रेस के आयोजक हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि रेस में भारत के अलावा नेपाल, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी और चैक रिपब्लिक के साइकिलिस्ट भाग लेंगे।
विज्ञापन
रेस में हीरो एक्शन टीम, एसएसबी टीम, इंडियन नेवी टीम सहित चंडीगढ़, गुरूग्राम, जयपुर की टीमें भी भाग लेंगी। दो दिन के दौरान जंगलों, जीप रोड और सर्पीली सड़कों से होकर साइकिलिस्ट गुजरेंगे। 14 से 60 साल तक की आयु के साइकिलिस्ट रेस में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेस में 11 महिला साइकिलिस्ट भी भाग लेंगी। 14 अप्रैल को शाम पौने पांच बजे रिज मैदान से सेरिमोनियल फ्लैग ऑफ होगा।
विज्ञापन
इस दौरान शहर में आठ किलोमीटर की इवनिंग राइड होगी। 15 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे वुडविला पैलेस से रेस फ्लैग ऑफ होगी। 16 अप्रैल को शाम पांच बजे वुडविला पैलेस में विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। मोहित सूद ने बताया कि ओपन मैन सोलो, ओपन वूमेन सोलो, स्टूडेंट केटेगिरी और मास्टर सोलो की श्रेणी में साइकिल रेस होगी। वीरवार को प्रेस वार्ता के दौरान साइकिल रेस की टी शर्ट भी जारी की गई।
यह रहेगा साइकिल रेस का रूट
साइकिल रेस 15 अप्रैल को शिमला के वुडविला पैलेस से शुरू होगी। पहले दिन वुडविला पैलेस से रिज मैदान, साुधपुल, चायल और वापस साधुपुल तक साइकलिस्ट जाएंगे। दूसरे दिन साधुपुल से रेस शुरू होगी। जनेडघाट से कोटी, चीनी बंगला, संजौली और राजभवन से होते हुए वुडविला पैलेस शिमला में रेस समाप्त होगी।