फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mtb himalaya cycle rally 2015 from 27 september.

सीर्पीली सड़कों पर दिखेगा रफ्तार का रोमांच

Sun, 20 Sep 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Sep 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
mtb himalaya cycle rally 2015 from 27 september.

प्रदेश की सर्पीली सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर 27 सितंबर से साइकिल सवार रोमांच के सफर पर निकलेंगे। एमटीबी हिमालय साइकिल रैली-2015 शिमला के रिज मैदान से शुरू होगी। इसमें भारतीय सेना और सीमा सशस्त्र बल के जवान भी हिस्सा लेंगे। साइकिल रैली में भारत सहित दुनिया के कई देशों के साइकिलिस्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन


सात दिन में साइकिल सवाल 600 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। चार अक्तूबर को प्रतिभागी वापस शिमला पहुंचेंगे। खतरों और रोमांच से भरी इस रैली का इस बार यह 11वां संस्करण होगा। द हिमालयन ऐडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) हर साल साइकिल रैली करवाती है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता अनिल ने बताया कि साइकिल रैली 27 सितंबर से शुरू होगी और चार अक्तूबर को रिज मैदान पर पहुंचेगी। भारतीय सेना के शिशिर मान सिंह करकी और पूर्ण बहादुर प्रधान इसमें शामिल होंगे। सेना का ऐडवेंचर विंग रैली में हर साल भाग लेता है। साइकिल रेस शिमला के रिज मैदान से शुरू होगी। सात दिन तक रैली चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा रूट-
पहले दिन शिमला से गाड़ाकुफर तक 90 किलोमीटर का सफर होगा। दूसरे दिन 114 किलोमीटर की रेस खेखसू में खत्म होगी। तीसरे दिन खेखसू से कुल्लू सराहन तक रेस होगी। चौथा दिन विश्राम के लिए रहेगा। पांचवें दिन कुल्लू सराहन से शावड़, छठे दिन शावड़ से जलोड़ी पास होते खेखसू, सातवें दिन खेखसू से गाड़ाकुफर और आठवें दिन गाड़ाकुफर से रैली शुरू होकर शिमला में समाप्त होगी। यहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed