फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mtb himalaya cycle race in shimla

एमटीबी साइकिल रेस में हुनर दिखाएंगे प्रदेश के पांच साइकिलिस्ट

Sat, 09 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
mtb himalaya cycle race in shimla
साइकिलिस्ट दो दिन में 120 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी शिमला में 14 अप्रैल से शुरू होने वाली दो दिवसीय साइकिल रेस में प्रदेश के पांच साइकिलिस्ट भाग लेंगे। पांचवीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में चार देशों और दस राज्यों के कुल 100 साइकिलिस्ट हुनर दिखाएंगे। ये साइकिलिस्ट दो दिन में 120 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। साइकिल रेस शिमला से तारादेवी, साधुपुल, कोटी, संजौली से होते हुए वापस शिमला में पहुंचेगी। रेस 14 अप्रैल को शिमला के वुडविला पैलेस से शुरू होगी।

विज्ञापन


पहले दिन वुडविला पैलेस से रिज मैदान, गार्टन कैसल, तारादेवी, शील गांव, आनंदपुर, साधुपुल, जनेड़घाट, दोची और कनेेची तक जाएंगे। दूसरे दिन कनेची से रेस शुरू होगी। जनेडघाट से कोटी, मुंडाघाट, चीनी बंगला, संजौली और राजभवन से होते हुए वुडविला पैलेस शिमला में रेस समाप्त होगी। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन साइकिल रेस का आयोजन करवा रही है।
विज्ञापन


दो बार साइकिल रेस जीत चुके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र देवेंद्र ठाकुर की उम्र 22 साल है। वे जिला चंबा के पांगी के स्थायी निवासी हैं। वे कुछ सालों से शिमला में ही रह रहे हैं। देवेंद्र ने माउंटेन बाइकिंग में नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना देवेंद्र का सपना है। देवेंद्र ओलंपिक्स में भी भाग लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी न्यू शिमला में पढ़ने वाले 15 वर्षीय गौरिश श्याम दो बार पहले भी साइकिल रेस में भाग ले चुके हैं। बीते साल गौरिश ने स्टूडेंट कैटेगिरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। ओवर आल रेस में इन्हें पांचवां स्थान मिला था। वहीं, सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले अक्षित गौर की उम्र 16 साल हैं। टुटू में रहने वाले अक्षित दूसरी बार साइकिल रेस में भाग लेने जा रहे हैं।


स्टूडेंट कैटेगिरी में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए अक्षित इन दिनों काफी प्रेक्टिस कर रहे हैं। सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के अन्य छात्र 16 वर्षीय रोहन कुकरेजा भी दूसरी बार रेस में भाग लेने जा रहे हैं। बीती गलतियों को दुरुस्त कर इस पर रोहन इस बार अपना सौ प्रतिशत देने की तैयारियों में है। सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में दसवीं कक्षा के छात्र अधिराज सिंह 15 साल के हैं। यह पहली बार साइकिल रेस में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed