{"_id":"dbce11637d89fefb2623f00fe8448092","slug":"mtb-himalaya-cycle-race-in-shimla-from-27-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की सड़कों पर शुरू होगी रोमांच की रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की सड़कों पर शुरू होगी रोमांच की रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की पथरीली और सर्पीली सड़कों पर 27 सितंबर से हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस का रोमांच शुरू होगा। शिमला के रिज मैदान से शुरू होने वाली रेस में 15 देशों के टॉप साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। खतरों और रोमांच से भरी इस रेस का इस बार यह 11वां संस्करण होगा।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को रेस का समापन होगा। द हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) की ओर से हर साल यह साइकिल रेस करवाई जाती है।
विज्ञापन
साइकिल रेस में 15 देशों के शीर्ष वरीयता प्राप्त साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। एचएएसटीपीए इस प्रतिस्पर्धा को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक सहयोग से करवा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए अन्य विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा। साइकिल रेस 27 सितंबर से शुरू होगी और चार अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान पर पहुंचेगी।
देश की चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक- हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस को भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण साइकिल रेसों में माना जाता है। कच्ची सड़कों पर बेहद खतरनाक सफर है। करीब 500 किमी रेस पग-पग पर खतरों से भरी है।
यहां-यहां से गुजरेंगे साइकिलिस्ट- साइकिल रेस शिमला के रिज मैदान से शुरू होगी। गाड़ा कूफर, खेखसू, कुल्लू, सराहन, जलोड़ी पास, गाड़ा गुसैणी, लूहरी से होते हुए साइकिलिस्ट वापस शिमला पहुंचेंगे।