{"_id":"5263c6102e95212d315f5b2f26bbc4f6","slug":"mtb-himalaya-cycle-race-flagged-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के उबड़-खाबड़ रास्तों पर निकले साइकिलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के उबड़-खाबड़ रास्तों पर निकले साइकिलिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की सर्पीली सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों के सफर पर साइकिलिस्ट निकल पड़े हैं। रविवार को शहरी विकास एवं नगर निकाय मंत्री सुधीर शर्र्मा ने एमटीवी हिमालया साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रिज मैदान शिमला से शुरू हुई। इसमें 14 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप साहस और रोमांच से परिपूर्ण खेलों में रुचि रखने वाले देश और विदेश के खिलाड़ियों तथा पर्यटकों के लिए प्रदेश की वादियां आकर्षण बनी हैं। कहा कि साइकिल केवल खेल ही नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, पर्यटन और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने वाला परिवहन का साधन भी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष हस्तपा मोहित सूद ने कहा कि यह रैली सात दिन तक प्रदेश के दुर्गम स्थलों से गुजरते हुए लगभग 650 किलोमीटर सफर तय करेगी। रैली में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल आरट्रैक रमन धवन, वीएसएम ने कहा कि इससे खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
हीरो साइकिल के अधिकारी गोपाल कृष्णन ने कहा कि इस आयोजन से लोगों में साहसिक खेेलों के प्रति रुचि और बढे़गी। इस दौरान ब्रिगेडियर एसके लामा, ब्रिगेडियर कानन, कर्नल रोहित जोशी, कर्नल एच एस संधू, कर्नल बी एस राय, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य भी मौजूद रहे।