{"_id":"614f1b7c8ebc3e09f95a91f0","slug":"msc-chemistry-seat-to-divyang-category-candidate-in-central-university-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय: ओपन वर्ग में दी एससी दिव्यांग उम्मीदवार को एमएससी केमिस्ट्री में सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय: ओपन वर्ग में दी एससी दिव्यांग उम्मीदवार को एमएससी केमिस्ट्री में सीट
Sun, 26 Sep 2021 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:38 PM IST
सार
सीयू ने एमएससी केमिस्ट्री के दाखिले के लिए जो पहली लिस्ट जारी की थी, उसमें उक्त छात्रा का वेटिंग लिस्ट में करीब 282वां नंबर था। लेकिन अब इसे जनरल कोटे से सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) की ओर से नए सत्र के लिए एमएससी केमिस्ट्री में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर निकाली गई दूसरी लिस्ट विवादों में हैं। इस लिस्ट में एससी हैंडीकैप्ड महिला उम्मीदवार को पीडब्यूडी कोटे के तहत जनरल ओपन कैटेगिरी से सीट आवंटित की गई है। इसके खिलाफ कई अभिभावकों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पहले ही ओपन कैटेगिरी का कोटा लगातार कम होता जा रहा है, लेकिन फिर भी इस कोटे में ही आरक्षित उम्मीदवारों को सीटें प्रदान की जा रही हैं जो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के साथ सरासर अन्याय है। दरअसल सीयू ने जो दूसरी लिस्ट जारी की है, उसमें उक्त छात्रा के मात्र 19.5 अंक हैं। हालांकि ओपन कैटेगिरी के लिए साफ शब्दों में प्रोस्पेक्टस में लिखा हुआ है कि ओपन कैटेगिरी में वही उम्मीदवार चुने जाएंगे जो मेरिट में आएंगे।
विज्ञापन
जबकि इस लिस्ट में ओपन कैटेगिरी के छात्रों के नंबर 41.5 तक लिए गए हैं। सीयू ने एमएससी केमिस्ट्री के दाखिले के लिए जो पहली लिस्ट जारी की थी, उसमें उक्त छात्रा का वेटिंग लिस्ट में करीब 282वां नंबर था। लेकिन अब इसे जनरल कोटे से सीट आवंटित की गई है। अभिभावकों में विद्यासागर, हेम सिंह राणा, ज्योति प्रकाश, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रमेश ठाकुर आदि ने सीयू की दूसरी लिस्ट पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
केमिस्ट्री उम्मीदवारों के चयन के लिए जारी लिस्ट में आरक्षण सही तरीके से किया गया है। जनरल ओपन कैटेगिरी में 16वीं सीट पीडब्ल्यूडी वर्ग को निर्धारित की गई थी। इसमें दो उम्मीदवार सामने आए थे, जिसमें एक को ही सीट दी गई है। -पंकज शर्मा प्रबंधन सदस्य सीयू