फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MS Bitta said that Khalistan does not exist in India

एमएस बिट्टा बोले- भारत में खालिस्तान का वजूद नहीं, हिमाचल का कोई भी बाल बांका भी नहीं कर सकता

Tue, 03 Aug 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 09:31 PM IST
सार

बिट्टा ने कहा कि देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे को लेकर राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति न करें। ऐसा करने वाले देश भक्त नहीं बल्कि गद्दार हैं। 

विज्ञापन
MS Bitta said that Khalistan does not exist in India
ऑल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि भारत में खालिस्तान का कोई वजूद नहीं। बिट्टा ने कहा कि हिमाचल के नेताओं को मिली धमकियां केवल गीदड़ भभकी है। उन्होंने खालिस्तान समर्थक गुरपखवंत सिंह पन्नू को खुलेआम ललकारते हुए कहा कि पन्नू में इतनी हिम्मत नहीं कि तिरंगे की ओर आंख उठाकर देख सके। बिट्टा ने कहा कि देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे को लेकर राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति न करें। ऐसा करने वाले देश भक्त नहीं बल्कि गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी इस तरह की धमकियां देने के बहाने देश का ध्यान भटकाना चाहते हैं। मुठ्ठी भर लोग देश का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत प्रदेश है और यहां के लोग भोले हैं। लोगों को इस तरह की धमकियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


हिमाचल का कोई भी बाल बांका भी नहीं कर सकता : बिट्टा 
वहीं, मनींदरजीत सिंह बिट्टा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने कहा कि देवभूमि शरीफ लोगों की धरती है और यह देवभूमि है। बिट्टा ने कहा - पन्नू क्यों, कोई भी मुझसे बहस कर ले। हमारे लिए हिमाचल के लोग आदर्श हैं। यहां शरीफ लोग रहते हैं। यह देवभूमि है। प्रदेश का कोई भी बाल बांका भी नहीं कर सकता है। मैं पन्नू को अच्छी तरह से जानता हूं कि वह कितने पानी में है। बिट्टा ने कहा -मैं यहां तिरंगा झंडा लहराऊंगा। कुछ होने वाला नहीं है। पुलिस और प्रशासन बहुत बढ़िया है। हर घर से तिरंगा झंडा लहराया जाना चाहिए। चाहे छोटा हो या बड़ा हो। क्या हम हिमाचल के गुरुद्वारे में पासपोर्ट के जरिये जाएंगे। अभी ननकाना साहिब जा रहे हैं। पन्नू मुझसे इस मुद्दे पर बहस कर लें। हार जाऊं तो कभी खालिस्तान पर बहस नहीं करूंगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed