फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Suresh Kashyap urged Dharmendra Pradhan to start Kendriya Vidyalaya

Shimla News: सांसद सुरेश कश्यप ने धर्मेंद्र प्रधान से केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का किया आग्रह

Wed, 09 Aug 2023 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 09:25 PM IST
सार

सांसद सुरेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने प्रधान से राजबन पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय दोबारा शुरू करने की मांग की। 

विज्ञापन
MP Suresh Kashyap urged Dharmendra Pradhan to start Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले सांसद सुरेश कश्यप । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने प्रधान से राजबन पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय दोबारा शुरू करने की मांग की। यह किसी कारणवश स्कूल बंद हो गया। स्कूल के स्थान पर दो मंजिला इमारतें हैं, जिनमें लगभग 35 कमरे व खेल के दो मैदान के साथ आवश्यक सुविधाएं हैं।

विज्ञापन


जिलों में कहीं भी केंद्रीय विद्यालय की शाखा नहीं है। जिले में केंद्रीय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों की तादाद बहुत अधिक है। इसके अलावा इस स्थान पर 2012 से डीआरडीओ की शाखा तथा सैन्य वाहिनी भी मौजूद है। कश्यप ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने मांग को सुना है और इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने 18 जिला परिषद सदस्यों को कराया संसद भ्रमण

MP Suresh Kashyap urged Dharmendra Pradhan to start Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले जिला परिषद सदस्य - फोटो : संवाद

वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर, धर्मपुर व देहरा-जसवां प्रागपुर के 18 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मानसून सत्र के दौरान संसद भवन का अवलोकन किया व कई मंत्रियों, गणमान्यों व सदस्यों से मिलकर सार्थक चर्चा- परिचर्चा की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपला समेत कई सांसदों से मिलवाया।

सभी मंत्रियों ने जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर उनके साथ अपने निजी अनुभव भी साझा किए और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संसद भवन का भ्रमण व मंत्री से भेंट पर सभी जिला परिषद सदस्य बेहद प्रसन्न दिखे और सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्यों में बंदना गुलेरिया, बिमला देवी, मान सिंह, कुमारी मुस्कान, प्रेम सिंह, बेली राम, सत्या, मदन कुमार, कुमार गौरव, राज कुमार, जगदीश चंद्र, मीणा कुमारी, अश्विनी कुमार, अनु कुमारी, संजय कुमार, ईशान शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed