फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp shanta kumar verbal attack on himachal govt

'प्रदेश सरकार नहीं कर रही केंद्र की योजनाओं पर काम'

Fri, 08 Jul 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
mp shanta kumar verbal attack on himachal govt

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि देश ने पहली बार भाजपा पर विश्वास जताकर देश की बागडोर भाजपा के हाथों में दी है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा संगठन और भाजपा सरकार का दायित्व बनता है कि वह देश के लोगों के कल्याण के लिए अनवर्त कार्य करते रहें।

विज्ञापन


यह विश्वास लोगों में दिनों दिन बढ़ता जाए और मोदी सरकार की जनता के प्रति किए जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार कार्यकर्ता हर जन-जन तक पहुंचाएं। सुलह भाजपा मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर शांता ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार की ओर से देश के विकास की गति को बढ़ाने का प्रयास किया गया है लेकिन उस गति से प्रदेश सरकार काम नहीं कर रही है। पर्यटन क्षेत्र में देश के अन्य प्रांतों में प्रदेश के सांसदों को विश्वास में लेकर पर्यटन योजनाएं निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


इनके परिणाम देखने को मिले भी हैं। लेकिन, हिमाचल में ऐसी कोई भी पहल प्रदेश सरकार ने नहीं की है जबकि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों की चर्चा करते हुए शांता ने कहा कि प्रदेश में 52 एनएच मिलना और इनके लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान कर देना हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विपिन परमार, विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, अशोक पुरोहित, कृपाल कटोच, मंडल अध्यक्ष सुरेश कटोच, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, हरिदत्त शास्त्री, डॉ. प्रीतम चंद, पूजा देवी, चंद्रवीर पाल, सुखदेव, रतन चौधरी, ज्ञान चंद, कंचन चौधरी, सुदर्शन कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed