फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp shanta kumar statement over rss role

राष्ट्र के विकास में राष्ट्रीय स्वंय सेवक सबसे मजबूत कड़ी: शांता कुमार

Thu, 04 Oct 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 04 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
mp shanta kumar statement over rss role

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि देश में समरसता की कमी एक बड़ा खतरा है। इस कार्य के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। मनुष्य का स्वभाव भूलने का है। इसलिए बार-बार चिंतन किया जाता है।

विज्ञापन


शांता कांगड़ा-चंबा भाजपा के पालमपुर में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास शिविर के समापन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘हमारी संस्कृति बहुत महान है। राष्ट्रवाद की सीमाओं का वर्णन पुराणों में भी है। राजनीति में जब चले थे, उस समय कुछ नहीं था।
विज्ञापन


लोगों को लगा यह पार्टी मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है तो लोगों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। सत्ता की राजनीति फिसलन भरी होती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह प्रमाणित कर दिया है कि राजनीति सेवा है, व्यवसाय नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब की सेवा कार्यकर्ताओं का आदर्श होना चाहिए

mp shanta kumar statement over rss role

शांता ने कहा कि गांव के गरीब की सेवा कार्यकर्ताओं का आदर्श होना चाहिए। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक बड़ी और मजबूत कड़ी है। उसी तर्ज पर भाजपा कार्य कर रही है। रास्ते अलग-अलग हैं, लेकिन मंजिल एक है। कहा कि समरसता और समन्वय का बहुत महत्व है। देश का अहित तब हुआ, जब देश जातियों में बंट रहा है। हिंदू समाज में समरसता लाने की जरूरत है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, विधायक मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, अर्जुन ठाकुर, अरुण कुका, रीता धीमान, चंबा से बीके जरियाल, पूर्व विधायक दूलो राम, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, राष्ट्रीय भाजपा एसटी के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, घनश्याम शर्मा, राजीव भारद्वाज, अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी और सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed