फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp shanta kumar statement over election record

शांता कुमार का बयान- बोले इस बार चुनान में कांगड़ा तोड़ेगा 1990 का रिकॉर्ड

Sun, 05 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबी (कांगड़ा) Updated Sun, 05 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
mp shanta kumar statement over election record

सांसद शांता कुमार ने कहा कि शिमला का रास्ता कांगड़ा होकर जाता है और इस बार कांगड़ा जिले में भाजपा 1990 के चुनाव का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। चंबी मैदान में उन्होंने कहा कि 1990 के चुनाव में भाजपा और जनता दल ने 16 में से 15 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली थी।

विज्ञापन




15 में 12 भाजपा और तीन सहयोगी दल ने जीती थी। उस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर न ऐसे आरोप थे न ही भाजपा का इतना बड़ा संगठन। बावजूद इसके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


पिछले पांच साल में हिमाचल का नाम इतना बदनाम हुआ है, अब लोग उस कलंक का मिटाने का मूड बना चुके हैं। गुडिया कांड से देशभर में हिमाचल शर्मसार हुआ है। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जो काम किए हैं उसका जिक्र भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 पहले जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो सूबे में आईपीएच विभाग ही नहीं था। उन्होंने आईपीएच विभाग बनाया और लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचा। 

उन्होंने वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में सराय के निर्माण के लिए उन्होंने ढाई करोड़ रुपये का इंतजाम किया। उसके बाद शिलान्यास हुए भी दो साल से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक सरायें की एक ईंट तक नहीं लग पाई है।

कांग्रेसियों ने देवभूमि को देश  भर में किया बदनाम : अनुराग

mp shanta kumar statement over election record

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और हमीरपुर लोस क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस ने हिमाचल को देश भर में बदनाम कर दिया है। विकास के दावे कर प्रदेश की जनता को ठगने वाली कांग्रेस की असली सूरत जनता जान गई है।

मुख्यमंत्री ने पांच साल कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने में ही काट दिए। शनिवार को अनुराग ठाकुर पांगी के किलाड़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पांच सालों तक भ्रष्टाचार के आरोप ही लगते रहे। केंद्र की ओर से दी गई राशि का भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार सलीके से प्रयोग नहीं कर पाई। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही जनजातीय क्षेत्र पांगी में 4-जी नेटवर्क पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed