{"_id":"941ffdcc9e2bc2fb7530e750ecd2038a","slug":"mp-shanta-kumar-from-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नहीं बनना चाहता राज्यपाल, करूंगा जनता की सेवा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नहीं बनना चाहता राज्यपाल, करूंगा जनता की सेवा'
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 08 Mar 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने उनके राज्यपाल बनने की उठ रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने राज्यपाल बनने से इंकार कर दिया है। कहा कि जनता ने जो जनादेश उन्हें दिया है, उसके हिसाब से वह जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
बकौल, शांता उनकी राज्यपाल बनने की खबरें कहां से उठ रही हैं, इसका उन्हें कोई पता नहीं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है। वह पांच साल तक जनता की सेवा करेंगे। राज्यपाल बनने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
कई दिन पहले पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राज्यपाल बनने की बात कही थी। इसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। पार्टी के नेताओं से उन्होंने कहा था कि वह जनता की सेवा करना चाहते हैं। राज्यपाल बनने का उनका न कभी इरादा था और न ही वह राज्यपाल बनेंगे।
विज्ञापन